RAIPUR | इंद्रावती भवन में रंग-गुलाल खेलने पर प्रतिबंध, मास्क नहीं लगाने वाले अफसर-कर्मचारी वसूला जाएगा अर्थदंड

रायपुर: इंद्रावती भवन के नोडल अधिकारी डाॅ सी आर प्रसन्ना ने आदेश जारी करते हुए इंद्रावती भवन में रंग-गुलाल खेलने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मास्क लगाना और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है।

यदि कोई इंद्रावती भवन में बिना मास्क के पाया गया तो उससे 500 रूपये अर्थदंड वसूला जाएगा। अर्थदंड अधिरोपित करने के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों पशु चिकित्सा सेवा संचालनालय के अपर संचालक डॉ. के.के. ध्रुव, स्वास्थ्य सेवा संचालनालय के उप संचालक डॉ. के.सी. उरांव और मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्लाटून कमांडर संतोष भारती को अधिकृत किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023