BHILAI | यह विधायक भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया में लिखा- चिंतित होने की जरूरत नहीं

रायपुर: कोरोना के कहर से क्या आम क्या खास कोई नहीं बच पा रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के रोज रिकाॅर्ड बन रहे हैं। कोरोना से अब भिलाई के महापौर और विधायक देवेन्द्र यादव भी नहीं बच पाए हैं। उन्होंने इस बाबत जानकारी twitter पर भी साझा की है।

उन्होंनेे फेसबुक पर पोस्ट में लिखा है- पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस होने पे होम आइसोलेशन पर था। आज कोविड-19 रैपिड टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। किसी को भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है, पिछले दिनों में किसी से भी सम्पर्क में नहीं आया हूँ। आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ। जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच वापस आऊँगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023