BHILAI | DSP अनामिका जैन पर दर्ज हुई FIR, मृतका को थप्पड़ मारकर सभी के सामने किया था बेइज्जत

भिलाई: डीएसपी अनामिका जैन पर महिला की खुदकुशी के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। अनामिका के साथ उनकी सहेली पायल पर भी जुर्म दर्ज किया है। बता दें कि मृतिका को धमकाने और थप्पड़ मारने के बाद उसने खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद परिजनों की शिकायत के बाद डीएसपी पर एफआईआर दर्ज की गयी है। घटना के बाद से डीएसपी फरार चल रही हैं।

क्या है मामला

भिलाई-3 थाना के आदर्श नगर में के सुखविंदर ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने बताया कि महिला डीएसपी के थप्पड़ मारने और बेइज्जत करने के बाद उसने यह कदम उठाया था। बाद में परिजनों ने सुखविंदर का शव थाना परिसर में रखकर डीएसपी अनामिका जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। मामले के तूल पकड़ते ही महिला डीएसपी फरार हो गयी हैं।

पुलिस महकमे में हड़कंप

परिजनों के दबाव और लोगों में बढ़ते आक्रोश के चलते एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। एसपी और आईजी स्वयं इस मामले में संज्ञान ले रहे हैं। पर डीएसपी के इस मामले में इनवाॅल्व होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023