BHILAI | जिस गुमशुदा युवती को ढूंढने हैदराबाद पहुंची पुलिस, उसके पति को देख हुए हैरान, पढ़िए LESBIAN के प्रेम की ये अनोखी कहानी

भिलाई: प्यार में भागकर लड़का-लड़की के शादी करने वालों के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे पर क्या आपने कभी ये सुना है कि दो लड़कियां प्यार में पड़ी और भागकर शादी रचा ली। किस्सा यही नहीं रूकता जब पुलिस लड़की को ढूंढने भिलाई से हैदराबाद पहुंचती है तो उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं होता कि दूसरी महिला, हूबहू पुरूष का वेश घारण कर लोगों को चकमा देने में कामयाब हो गयी है। पुलिस को हतप्रभ करती समलैंगिक इन महिलाओं के प्यार की कहानी, आइए आपको विस्तार से बताते हैं-

मंदिर में हुआ प्यार, प्रेम के लिए पति को भी छोड़ा

मिली जानकारी के अनुसार ड़ेढ महीने पहले उतई में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की दोस्ती रानीतरई में रहने वाली 20 वर्षीय युवती से होती है। दोनों कुछ ही दिनों में एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। इधर युवती के इस प्रेम की खबर परिजनों को होती है और वह तुरंत उसकी शादी करने में जुट जाते हैं। वहीं दूसरी ओर शादीशुदा महिला भी अपने प्यार के लिए पति को छोड़ने तैयार हो जाती है और दोनों भागने में भी सफल हो जाते हैं। यही नहीं उन्होंने भिलाई छोड़ते ही अपना सिमकार्ड भी तोड़ दिया।

कार में किया भिलाई से हैदराबाद तक तक सफर

युवती के लापता होते ही परिजन तुरंत उतई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। पुलिस जब छानबीन करने जुटती है तो उसे वह ड्राइवर मिल जाता है जो युवती को महिला के घर तक पहुंचाया था। ड्राइवर ने बताया कि दोनों महिलाओं को उसने हैदराबाद शहर में छोड़ा है। मोबाइल को ट्रैक कर पुलिस उनके घर पर पहुंचती है।

नकली मूंछ और लड़कों जैसा गेटअप देख पुलिस भी हुई हैरान

जब पुलिस टीम पहुंची तो युवती वहां अकेली मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है। पुलिस ने पति को बुलवाया तो वह पति रूपी महिला का हुलिया देखकर वह हैरान रह गयी। जींस और टी-शर्ट पहने उस महिला ने लड़कों जैसा हेयर स्टाइल बना रखा था। यही नहीं अपनी पहचान छुपाने नकली मूंछे भी लगा रखी थी। महिला पुलिसकर्मियों को उसके पति पर शक हुआ और जब उसकी जांच की तो वह महिला निकली। उन्होंने बताया कि दोनों ने शादी कर ली है और एक फैक्ट्री में साथ काम भी करने लगे हैं। पड़ोसियों को भी यही लगा था कि दोनों पति-पत्नी हैं।

घरवाले समझाकर हारे, पुलिस भी बैरंग लौटी

युवती ने बताया कि वह महिला से बेहद प्यार करती है और चूंकि वह बालिग है इसलिए वह अपनी मर्जी से महिला के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने युवती की परिजनों से वीडियो काॅल पर बात करायी लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं हुई। वहीं महिला की भी पति से बात कराई गयी लेकिन उसने भी लौटने से इंकार कर दिया। एएसपी ग्रामीण लखन पटले ने बताया कि चूंकि दोनों बालिग हैं इसलिए पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए और वापस लौट आयी। दोनों महिलाएं साथ में रहने के जिद पर अड़ी हुई हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023