Big Breaking: छत्तीसगढ़ में मिले देर रात 29 नए कोरोना मरीज, जांजगीर में एक साथ 26 पॉजिटिव

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीतीं देर रात राज्य में 29 और नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। नए मरीजों में जांजगीर से 26 संक्रमित मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गया हैं। वही सरगुजा से 2 एवं जशपुर से 1 मरीज मिले हैं। इसी के साथ राज्य में अब कुल संक्रमित मरीजों कि संख्या 1240 पहुँच गया है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 884 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023