BIG BREAKING : दुकानों के खुलने का बदला टाइमिंग, प्रशासन ने जारी किया नया आदेश – देखिए यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन के दौरान दुकानों के खुलने को लेकर राज्य सरकार ने थोड़ी और रियायत दी हैं। इस सम्बन्ध में प्रशासन ने आज एक नया आदेश किया हैं। नए आदेश के मुताबिक अब दुकाने सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी। इससे पहले दुकान संचालकों को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी। नए आदेश में अतिरिक्त समय दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा सभी विभागों के सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर और विभागाध्यक्षों को नया आदेश जारी कर दिया गया हैं। सामान्य प्रशासन सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने ट्वीट जानकारी दी.

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023