BIG BREAKING : रायपुर निगम में जोन अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न; देखिए कौन-कौन चुने गए जोन अध्यक्ष

रायपुर : नगर निगम रायपुर में जोन अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा लिया गया हैं। निगम जोन अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस का दबदबा बरकार रहा हैं। 10 जोन में से 8 जोन पर कांग्रेस काबिज होने में कामयाब रही हैं। तो वही भाजपा को सिर्फ 2 जोन अध्यक्ष से संतोष करना पड़ा हैं।

गौरतलब हैं कि निगम की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी ने 9 जोन में अध्यक्ष के लिए अपने प्रत्याशी घोषित उतारे थे। तो वही विपक्षी दल भाजपा ने 5 जोन में अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। जिनमें सिर्फ 2 को ही चुनाव जितने में कामयाबी मिली हैं। वही कांग्रेस के 8 उम्मीदवार जितने में सफल रहे हैं। इस दौरान जोन 3 में क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली हैं। जिसके चलते कांग्रेसी उम्मीदवार अमितेश भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा। और प्रमोद साहू जितने में कामयाब रहें।

कांग्रेस समर्थित विजयी जोन अध्यक्षों के नाम

जोन 2 बंटी होरा
जोन 4 प्रमोद दुबे
जोन 5 मन्नु विजेता यादव
जोन 6 निशा देवेंद्र यादव
जोन 7 मनिराम साहू
जोन 8 घनश्याम छत्री
जोन 9 प्रमोद मिश्रा
जोन 10 आकाश दीप शर्मा

भाजपा समर्थित विजयी जोन अध्यक्ष

जोन 1 विनोद अग्रवाल
जोन 3 प्रमोद साहू

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023