मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान का निधन, बॉलीवुड में शोक का महौल

मुंबई: मशहूर डांस कोरियाग्राफर सरोज खान का बांद्रा स्थित गुरुनानक अस्पताल में निधन हो गया। सरोज खान को लंबे समय से सांस लेने की समस्या थी। अभी हाल ही उन्हें स्वास्थ्यगत समस्या के कारण मुम्बई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद वे ठीक होकर घर लौट गई थी।

कल उन्हें अचानक कार्डिक अरेस्ट आया और इलाज के दौरान बॉलीवुड की बेहतरीन शख्सियत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सरोज खान के परिवार वालों ने मॉडल कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया ।

3 दिन बाद प्रार्थना सभा का आयोजन

सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल बना हुआ है सरोज खान को परिवार मॉडल कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 3 दिन बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करवाया जाएगा। मशहूर कलाकार सरोज खान के निधन के बाद बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वही उनके फैंस को इसकी सूचना मिलते गमगीन सा माहौल बना हुआ है।

बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत

सरोज ख़ान ने अपनी करियर में कई शानदारा फ़िल्में की। बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली सरोज ख़ान की आखिरी फ़िल्म कलंक रही। इस फ़िल्म में उन्होंने अपनी फेवरेट स्टूडेंट माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया। सरोज ख़ान के जाने से फ़िल्म इंडस्ट्री को काफी गहरा झटका लगा है। एक्टर सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सरोज खान जी की निधन के खबर से सदमे में हूं। उनके जाने से एक युग समाप्त हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023