BILASPUR | कोरोना संक्रमित कैदी के संपर्क में आए 8 प्रहरियों की रिपोर्ट आयी पाॅजीटिव, जेल प्रशासन उठाएगा ये कदम

बिलासपुर: अभी कुछ दिनों पहले ही केन्द्रीय जेल में एक कैदी की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी थी। जिसके बाद जेल के कर्मचारियों, अधिकारियों और कैदी के संपर्क में आए लोगों का भी सैम्पल लिया गया था। ताजा जानकारी के अनुसार कैदी के संपर्क में आए 8 प्रहरी भी पाॅजीटिव पाए गए हैं।

यही नहीं बुजुर्ग दम्पत्ति जो विजयवाड़ा से लौटे थे, बेलगहना में काम करने वाले तीन लोग समेत 19 संक्रमित पाए गए हैं। केन्द्रीय जेल में 8 प्रहरियों के संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार आठों प्रहरी कैदी के संपर्क में थे। अब जेल प्रशासन कैदी के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है।

बताया जा रहा है कि सेंट्रल जेल के आठों कोरोना संक्रमित प्रहरी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनके संपर्क में आने वालों को क्वारेटाइन किया गया है। 8 प्रहरी कम होने की वजह से जेल प्रशासन ने अन्य जेलों से प्रहरियों की मांग की है ताकि जेल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023