RAIPUR | भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने रायपुर पहुंचते ही कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- महंगाई नहीं जनता से किए वादे को लेकर कांग्रेस को निकालनी चाहिए पदयात्रा

रायपुर: भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज रायपुर पहुंची है। भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगी वही कल कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल होंगी। वही भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारिणी होने के बाद प्रदेश में कार्यकारिणी की जाती है। कल हमारी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है। वही आगे कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा से लोग अब जुड़ रहें है। ये साफ दर्शा रहा है। लोग भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पदयात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि “महंगाई को लेकर नहीं, चुनाव के वक्त जो जनता से वादे किए थे उसको लेकर पदयात्रा निकाले कांग्रेस,,बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी, के वादे अब तक पूरे नहीं हुए है। इसके लिए भी कांग्रेस को पदयात्रा निकलना चाहिए”।

वही आगे कहा प्रदेश भर में शराब माफिया रेत माफिया बेहद सक्रिय है कांग्रेस को जनता को यह भी बताना चाहिए।इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान का पलटवार करते हुए कहा की चुनाव में कुछ ही समय बाकी है। यह वक्त ही बताएगा कि कौन स्ट्रांग है और कौन कमजोर।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023