Jagdalpur | बलरामपुर दुष्कर्म के विरोध में भाजयुमो ने जलाया प्रदेश कांग्रेस का पुतला, मुख्यमंत्री पर लगाए ये आरोप

जगदलपुर: गोलबाजार चैक में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला-बस्तर ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया। बलरामुपर मंे दलित लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में यह पुतला दहन किया गया। भाजयुमो ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और भय का माहौल बना हुआ है। प्रदेश में प्रतिदिन गुंडों, बदमाशों, माफियाओ के द्वारा हत्या लूट जैसे घटनाएं हो रही हैं, जिस पर अभी तक लगाम नहीं कसी गयी है।

भाजयुमो ने कहा के प्रदेश के मंत्री शिव डहरिया दुष्कर्म पर बेहद गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा थ कि बलरामपुर में हुआ दुष्कर्म छोटी सी बात है। यह बयान छत्तीसगढ़ शासन का महिलाओं प्रति गैर जिम्मेदार व्यवहार उल्लेखित करता है और छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री इन सारे मामलों के दोषी हैं। भाजयुमो ने यह भी कहा कि सरकार को चलाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निष्फल हो चुके हैं।

पुतला दहन में भारतीय जनता पार्टी जिला-बस्तर के जिलाध्यक्ष रूपसिंग मंडावी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संग्राम राणा, जिला महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव, रितेश दास जोशी, अतुल सिम्हा,मनोज पटेल,रवि कश्यप,प्रकाश रावल, लक्ष्मण झा, प्रकाश झा,आंनद झा, अमर झा, प्रितेश राव, विकास चांडक, सूर्यभूषण सिंग, रोहित खत्री, आलेख तिवारी, परेश ताटी,बंटू पांडे, कृपानारायण अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023