BOLLYWOOD | करण जौहर की नई फिल्म बेधड़क का ऐलान; शनाया कपूर, लक्ष्य और गुरूफतेह को कर रहे लॉन्च, जानें ट्रोल्स भी क्यों कर रहे तारीफ?

नई दिल्ली: करण जौहर ने अपनी नई फिल्म बेधड़क (Bedhadak) का ऐलान कर दिया है। बीते बुधवार की शाम ही करण जौहर (Karan Johar) ने घोषणा की थी कि वह 3 मार्च को 3 नए टैलेंट से लोगों को रूबरू करवाएंगे। अपनी नई फिल्म बेधड़क के अनाउंसमेंट के साथ ही करण ने फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा कर दिया है। सबसे पहले करण जौहर ने लक्ष्य (Lakshya) को इंट्रोड्यूस किया। इसके बाद बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी और इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के नाम का ऐलान किया। शनाया के बाद ही करण जौहर ने गुरफतेह सिंह पिरजादा (Gurfateh Singh Pirzada) को इंट्रोड्यूस किया है। 

ट्रोल्स भी करने लगे तारीफ 
नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए करण जौहर हमेशा से ही लोगों का निशाना बनते रहे हैं। लक्ष्य को अपनी फिल्म से लॉन्च करने का फैसला अब करण जौहर के फेवर में ही जा रहा है। आपको बता दें कि पहले करण उन्हें अपनी फिल्म दोस्ताना 2 से लॉन्च करने वाले थे। उसी समय करण ने साफ कर दिया था कि लक्ष्य का कोई भी बॉलीवुड कनेक्शन नहीं है। लक्ष्य ने टीवी सीरियल पोरस में अहम भूमिका अदा किया था। यही वजह है कि बेधड़क की अनाउंसमेंट के साथ ही अब करण को ट्रोल करने वाले लोग भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

कौन हैं गुरफतेह?
शनाया और लक्ष्य के बारे में लोग पहले भी पढ़ चुके हैं लेकिन गुरफतेह सिंह पिरजादा बॉलीवुड फैन्स के लिए नया नाम है। आज कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर वह हैं कौन? गुरफतेह सिंह पिरजादा को नेटफ्लिक्स की गिल्टी में देखा गया था। कुछ समय पहले ही उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन ज्वाइन किया था। बहुत कम लोगों को पता है कि गुरफतेह साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस मेहरीन पिरजादा के भाई हैं। गुरफतेह को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ी थी कि वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अहम रोल निभाएंगे। फिलहाल तो यह तीनों नए चेहरे इंडस्ट्री में धमाका करने के लिए तैयार हैं। आपको बेधड़क से कितनी उम्मीदें हैं? कॉमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023