MURDER | बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज था भाई, प्रेमी के बहन का कत्ल कर लिया बदला

देवरिया: एक महीने पहले जिले में लड़की की हत्या का राज खुला तो पुलिस अवाक रह गयी। दरअसल आरोपी युवक की बहन मृतिका के भाई से प्रेम करती थी, जो आरोपी को बिलकुल पसंद नहीं था। इस बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने प्रेमी की बहन का कत्ल कर दिया। इस हत्याकांड को अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया।

आरोपी का नाम सुशील चौहान बताया जा रहा है, उसकी बहन विशाल चौहान नाम के युवक को पसंद करती थी। यह प्रेम-प्रसंग पूरे गांव में चर्चित था। पर इस बात से सुशील बेहद नाराज था। वह बदला लेने का मौका ढूंढ रहा था। उसने अपने दोस्त की मदद से विशाल चौहान की बहन खुशी चैहान का गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में 1 महीने का समय लग गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि मदनपुर के भिटहा गांव में 23 फरवरी को 17 साल की खुशी की डेड बाॅडी मिली थी। उसकी गला रेतकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 302 का केस दर्ज किया गया। इस मामले का खुलासा करने में देरी हो रही थी तो आईजी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम को फटकार भी लगाई थी।

पुलिस ने सुनील चौहान को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने बताया कि बहन के प्रेम-प्रसंग के कारण गांव के लोग उस पर छींटाकशी कसते थे। वह बदला लेना चाहता था। जब 17 फरवरी को खुशी खेत की तरफ चारा लेने जा रही थी तो अपने दोस्त परमहंस के साथ मिलकर खुशी की हत्या कर दी। 23 फरवरी को उसका शव मिला था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023