KANKER | BSF की एंटी लैंड माइन वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कुछ जवानों को आई चोटें, वाहन को सीधा करने के प्रयास जारी

पखांजूर: बांदे थाना क्षेत्र के पिंडकसा के पास बीएसएफ की एंटी लैंड माइन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। इस वाहन में 10 जवान सवार थे।

अभी मिली जानकारी के अनुसार यह वाहन बांदे से कुरेनार जा रहा था। हादसे में जवान को चोटें आयी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अंधा मोड़ और संकेत न होने की वजह से वाहन पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही टीम रवाना हो गयी है और वाहन को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023