C.G. COVID -19 UPDATE | आज मिले 752 नए मरीज़, रायपुर आज भी अव्वल – जानिए आंकड़े

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। आज अभी तक 752 नए केसेस की पहचान की गई है, जिसमे आज भी रायपुर अव्वल है। राजधानी रायपुर से आज भी अभी तक 320 केसेस मिल चुके हैं। आज एक ही दिन में प्रदेश भर से 06 लोगो की मृत्यु होने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 164 लोगो की मृत्यु हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने देर रात जारी बुलेटिन में जानकारी दी है कि प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6263 के करीब पहुंच गयी है। आपको बता दें कि कल भी प्रदेश में 800 के करीब कोरोना मरीज मिले थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023