CG COVID UPDATE | हालात गंभीर, आज 33 की हुई मौत – 4000 से ज्यादा नए संक्रमित मिलें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के खौफनाक कहर जारी है। हालात गंभीर हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 4174 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 33 लोगों की मौत भी हुई है। रायपुर में सर्वाधिक 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि दुर्ग में 7 लोगों की जान गयी है। प्रदेश में 24 घंटे में स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या आज 945 रही है। कुल मरीजों की संख्या अगर छत्तीसगढ़ में देखें तो अब ये आंकड़ा 3.57 लाख को पार कर गया है।

रायपुर लगातार कोरोना मरीज के मामले में टॉप पर है। रायपुर में आज 1495 नये कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 964 नये केस सामने आये हैं। राजनांदगांव में भी कोरोना अब खौफनाक हो गया है। राजनांदगांव में 241 नये केस आये हैं।

जिलेवार स्तिथि

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023