RAIPUR | छत्तीगसढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना, ओले भी गिरेंगे, जानिए मौमस वैज्ञानिकों ने क्या दी है चेतावनी

रायपुर: प्रदेश में एक बार फिर मौमस बदलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में ही प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। उनका कहना है कि अगले 5 दिनों में बारिश हो सकती है और उसके बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट होगी।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार 15 फरवरी को शाम से बादल छाने शुरू हो जाएंगे और 16 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं 17 से 18 को छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होगी वहीं उत्तरी भागों में ओले भी गिर सकते हैं। यही स्थिति 19 को भी रह सकती है और 20 फरवरी से तापमान सामान्य हो जाएगा।

उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है, वहीं सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव गांव में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023