Astrology | देवगुरु बृहस्पति की बदली चाल, ये राशि वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित, जानिए क्या है आपकी राशि का हाल

नई दिल्ली: 24 नवंबर से देवगुरु बृहस्पति मार्गी हो गए हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरु मार्गी होकर कुछ राशियों पर विशेष कृपा करेंगे और कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है।

देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। 

आइए जानते हैं गुरु मीन राशि में मार्गी होकर किन राशियों पर कृपा करेंगे और किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफल रहेंगे। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा, परंतु क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक रहेगा। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े व विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि– आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। मन परेशान भी रहेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन में नकारात्मकता से बचें। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में सुधार होगा, परंतु परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023