JASHPUR | आधी कीमत में दो पहिया व चारपहिया देने का वादा कर करोड़ों की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

जशपुर: आधी कीमत पर चार पहिया और दुपहिया वाहन देने के नाम पर सैकड़ों लोगों को करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपियों को जशपुर पुलिस ने घेराबंदी कर झारखंड से पकड़ने में कामयाबी पाई है।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आधी कीमत पर चार पहिया व दुपहिया वाहन देने के नाम पर शासकीय कर्मचारियों के साथ सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। ठगी के शिकार लोगों की पत्थलगांव, फरसाबहार और जशपुर थाने में रिपोर्ट के बाद पुलिस सक्रिय हुई।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023