RAIPUR | विधानसभा के नए सचिव बने दिनेश शर्मा, पहली बार छत्तीसगढ़िया को मिला यह मौका

रायपुर: राज्य को बने 20 साल हो गए हैं और पहली बार विधानसभा में छत्तीसगढ़िया को सचिव बनने का मौका मिला। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अपर सचिव दिनेश शर्मा को सचिव प्रमोट करने का निर्देश दिया है।

आज राज्य स्थापना दिवस है और आज राज्य ने अपने 20 बरस पूरे कर लिए हैं। इसे सुखद संयोग ही माना जाए कि राज्य की सर्वोच्चय प्रजातांत्रिक संस्था में एक छतीसगढिया अधिकारी की वरीयता को सम्मान दिया गया। आपको बता दें कि दिनेश शर्मा अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा में वर्ष 1987 में सीधी भर्ती से द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे। उसके बाद 2000 में छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद बंटवारे में उनकी सेवाएं छतीसगढ़ विधानसभा में स्थानातरित हो गई थी। विधानसभा में अवर सचिव, उपसचिव, और अपर सचिव के पद पर कार्य करते अपनी प्रशासनिक एवं संसदीय कार्यकुशलता से सभी को प्रभावित किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023