CHHATTISGARH NEWS | रायपुर समेत प्रदेश के इन चार शहरों में लॉक डाउन का आदेश हुआ जारी

रायपुर: राजधानी रायपुर समेत आज प्रदेश के चार शहरों में लॉक डाउन का आदेश जारी कर दिया गया है। रायपुर के साथ बिलासपुर, धमतरी और सरगुजा भी बंद होगा। रायपुर और सरगुजा में 21 सितंबर की रात 9 बजे से लॉकडाउन लागु होगा वहीँ बिलासपुर और धमतरी में 22 सितंबर से लागु किया जायेगा।

लॉकडाउन के नियम इस बार काफी सख्त बनाये गये हैं। निर्देश के मुताबिक मेडिकल शॉप खुलेंगे, लेकिन ज्यादातर संचालकों को होम डिलिवरी पर जोर देने को कहा गया है। दूध सुबह शाम दो-दो घंटे के लिए वितरित करने की छूट रहेगी। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम में 5 बजे से 7 बजे तक। उसी तरह पेट शाप व एक्वेरियम के लिए सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम में 5 बजे से 6.30 बजे तक खोला जा सकेगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023