छत्तीसगढ राज्योत्सव : 7 पुलिस जवानों को शौर्य पदक, 30 विभूतियों को मिला राज्य अलंकरण सम्मान

रायपु: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2020 का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में पुलिस जवानों को शौर्य पदक और राज्य अलंकरण सम्मान प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल अनुसुइया उइके वर्चुवल जुड़ी। वहीं सीएम भूपेश बघेल, मंत्री अमरजीत भगत, रविन्द्र चैबे ,विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, मोहम्मद अकबर, उमेश पटेल कार्यक्रम में मौजूद थे।

मंच से ही वर्चुअली राम वन गमन पथ टूरिज्म सर्किट का शिलान्यास किया गया। 5 इकाइयों का ऑनलाइन लोकार्पण किया गया। राम वन गमन पर्यटन परिपथ में राजिम और शिवरीनारायण के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया। सरना एथनिक रिसॉर्ट, कोईनार हाइवे ट्रीट, हिल मैना हाईवे ट्रीट वे साइड अमेनिटी और सतरेंगा बोट क्लब एंड रिसॉर्ट का भी लोकार्पण किया गया।

सात पुलिस जवान शौर्य पदक से सम्मानित 

निरीक्षक मोहसिन खान जिला जशपुर
उपनिरीक्षक जितेंद्र एसैया जिला सुकमा
सहायक उपनिरीक्षक गणेश जिला बीजापुर
प्रधान आरक्षक रामलाल कश्यप जिला दंतेवाड़ा
प्रधान आरक्षक कुटुमथ राव जिला दंतेवाड़ा
आरक्षक देवा आनंबम जिला बीजापुर
आरक्षक गोपी इस्लाम जिला दंतेवाड़ा
मुख्यमंत्री ने सभी को किया सम्मानित

राज्य अलंकरण सम्मान

शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान – आदिवासी और पिछड़ा वर्ग उत्थान वर्ग- रूपराय नेताम, धमतरी…..
यति यतनलाल सम्मान – अहिंसा और गौ रक्षा -बढ़ते कदम,
गुण्डाधूर सम्मान – बैडमिंटन खेल -आकर्षी कश्यप,दुर्ग,
मिनीमाता सम्मान – महिला उत्थान-शहाना कुरैशी,दुर्ग…
ठाकुर प्यारेलाल सम्मान – सहकारिता, बैजनाथ चंद्राकर…
हाजी हसन अली – उर्दू भाषा की सेवा- हनीफ नजमी …
महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान – तीरंदाजी- सर्वज्ञ सिंह मरकाम…
पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान-साहित्य/आंचलिक साहित्य- डॉ सुशील त्रिवेदी, रायपुर
जीवननाथ मिश्र, अंबिकापुर…. राजा चक्रधर सम्मान संगीत एवं कला – डॉ भारती बंधु,रायपुर….. दाऊ मंदराजी लोककला सम्मान- लोक कला शिल्प-
शिव कुमार दीपक, दुर्ग,
रूपसाय सलाम, नारायणपुर….
खूबचंद बघेल सम्मान- कृषि एनेश्वर वर्मा, राजनांदगांव…
महाराजा अग्रसेन सम्मान- सामाजिक समरसता- रामाअवतार अग्रवाल, बिलासपुर…
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार – प्रिंट मीडिया – ब्रम्हवीर सिंह
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया – ममता लांजेवार….
धनवंतरी सम्मान- आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा- डॉ गौतम चंद जैन, रायपुर….
बिलासा बाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार – गौरव सलूजा, रायगढ़….
संस्कृत भाषा सम्मान- डॉ कुमुद कान्हे… डॉ भंवर सिंह पोर्ते सम्मान- आदिवासी सेवा और कल्याण – शंभू शक्ति सामाजिक सेवा संस्थान, धमतरी…
माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान- रचनात्मक लेखन और हिंदी भाषा- राजेन्द्र धोपड़कर…. महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान- श्रम क्षेत्र- अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, बलोदा बाजार, हरीश मित्तल, रायगढ़…..
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान- विधि -डॉ निर्मल शुक्ला, डॉ विनोद चावड़ा….
बिसाहू दास महंत पुरस्कार- बुनकर- राजेश देवांगन,जांजगीर चांपा ,मधुसूदन देवांगन ,जांजगीर चांपा…. राजेश देवांगन, रायगढ़ वीरेंद्र देवांगन ,जांजगीर चांपा….
राज राजेश्वरी करुणा माता हथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार – बुनकर – कृष्ण कुमार देवांगन बलौदा बाजार, मनहरण देवांगन, जांजगीर चांपा…
पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान- अपराध अनुसंधान -दिव्या शर्मा, रायपुर

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023