RAIPUR | 16 फरवरी से छत्तीसगढ़ में खुल जाएंगे स्कूल-काॅलेज, कैबिनेट की बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने लिया फैसला

रायपुर: प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक में स्कूल-काॅलेज खोलने की मंजूरी दे दी है। 16 फरवरी यानी मंगलवार से स्कूल-काॅलेज खुल जाएंगे। सोमवार तक स्कूल शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग स्कूल-काॅलेज खोलने के संदर्भ में गाइडलाइन जारी कर देगा। मंगलवार को स्कूल-काॅलेजों का संचालन शुरू हो जाएगा।

आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक में 9वीं से 12वीं तक स्कूलों को खोलने की इजाजत मिल गयी है। यही नहीं प्रदेश के स्कूलों को भी खोलने का फैसला लिया है। हालांकि पहली से आठवीं तक स्कूलें अभी बंद रहेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023