Raipur | किसानों के भारत बंद का छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, CM भूपेश बघेल ने बंद को लेकर कही ये बड़ी बात

रायपुर: किसान आज अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर 12 दिन से बैठे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती है और 8 दिसंबर को बुलाए भारत बंद का भी समर्थन करती है-उक्त बातें सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

आपको बता दें कि केन्द्र की कृषि नीतियों के खिलाफ दिल्ली बाॅर्डर पर पिछले 12 दिन से किसान बैठे हुए हैं। किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आहवान किया है। किसानों ने पहले ही साफ कर दिया था कि यदि शनिवार को बैठक बेनतीजा निकली तो भारत बंद किया जाएगा। चूंकि वार्ता का कोई हल नहीं निकला तो अगली बैठक 9 दिसंबर को आयोजित की गयी है। जिसके बाद 8 तारीख को भारत बंद की तैयारी शुरू हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस के भारत बंद के समर्थन में उतरने पर अब छत्तीसगढ़ में भी इस बंद का व्यापक असर दिखना तय है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023