RAIPUR | चौकीदार की पेंशन और ग्रेच्युटी के पैसे निकालने लिपिक ने मांगा घूस, ACB की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

रायपुर: एसीबी की टीम ने आज घूस लेते हुए कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा। चैकीदार के पेंशन निकालने के एवज में उसने 7000 रूपयों की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने प्रार्थी के बेटे को केमिकल लगे नोट भुगतान के लिए दिए और रंगे हाथों धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जल संसाधन विभाग का है, जहां लिपिक विनय कुमार सिन्हा ने जल संसाधन विभाग अंबिकापुर में चौकीदार पद से रिटायर हुए लघुराम सिंह से रूपयों की डिमांड की थी। लघुराम सिंह की न ग्रेच्युटी मिली थी और ना ही पेंशन ही फिक्स किया गया था। इस बाबत विनय सिन्हा ने उससे 7000 रूपयों की डिमांड की थी।

प्रार्थी ने 3000 रूपये दे दिए थे बावजूद इसके विनय सिन्हा बाकी रकम लिए बैगर काम करने को तैयार नहीं था। जिसके बाद लघुराम सिंह के बेटे लोचन सिंह ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। एसीबी ने जांच के दौरान शिकायत को सही पाया और लिपिक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान दी गयी रकम को भी बरामद किया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023