Raipur | डाॅ रमन सिंह को सीएम भूपेश बघेल की दो टूक, किसानी के बारे में मुझसे ज्यादा नहीं जानते, इस वजह से धान खरीदी में हो रही देरी

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धान खरीदी को लेकर बयान दिया है। वहीं किसानों के मुद्दे पर चर्चा करते हुए रमन सिंह पर हमला बोला है। सीएम भूपेश ने कहा कि किसानों के बारे में रमन सिंह मुझसे ज्यादा नहीं जानते है।

वहीं 1 दिसंबर से धान खरीदी के निर्णय पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश में जल्द से जल्द धान खरीदी हो। लेकिन बारदानों की कमी के चलते धान खरीदी नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए हमने 1 दिसंबर से धान खरीदी का निर्णय लिया है। वहीं केंद्र पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि हमें केंद्र से बारदाना नहीं मिल रहा है। अपने व्यवस्था से कमी को पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों ने हाल ही में 10 नवंबर से धान खरीदी सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्रीय कृषि कानून का भी विरोध जताया। किसानों ने प्रमुखता से 10 नवंबर से ही धान खरीदी की मांग भूपेश सरकार से की है। वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 दिसंबर से धान खरीदी की वजह बताई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023