RAIPUR | UPSC में चयनित हुए 5 छात्रों को सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई, सिमी करण ने किया देश में 31वां रैंक हासिल

रायपुर: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आज सिविल सर्विस 2019 का परिणाम जारी किया गया है। सबसे बड़ी बात भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए छत्तीसगढ़ से 5 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिसमें जिसमें सिमी करण ने 31वां रैंक, उमेश प्रसाद गुप्ता ने 162वां रैंक, सूथान ने 209वां रैंक, आयुष खरे ने 267वां रैंक और योगेश कुमार पटेल ने 434वां रैंक हासिल किया है। सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के इन गौरवों को और उनके परिजनों केा अपनी शुभकामनाएं संप्रेषित की हैं।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन्होंने लिखा- आप सभी ने अपने परिवार के साथ-साथ देश भर में प्रदेश का नाम रौशन किया है। यह सब आपकी मेहनत, लगन और आपके गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। देश सेवा के लिए अपनी नवीन जिम्मेदारी को आप सब कुशलता से निभाएँगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023