RAIPUR | CM भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री पर कसा तंज, कहा- रमन सिंह हैं नकली किसान, लाल गमछा सिर पर नहीं कमर में बांधते हैं

रायपुर: धान खरीदी के मुददे को लेकर विपक्ष इन दिनों सरकार पर जमकर निशाना साध रहा है। दो दिन पहले ही भाजपा ने इसी मुददे को लेकर आंदोलन भी किया था, जहां पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी भी दी थी। इस प्रदर्शन में डाॅ रमन सिंह ने लाल गमछे के साथ नजर आए थे, जिसकी बेहद चर्चा हुई।

उनके इस लुक को लेकर अब सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। रायगढ़ रवाना होने से पहले सीएम ने कहा कि डाॅ रमन सिंह नकली किसान हैं। किसान बनने के लिए लाल गमछा को सिर पर नहीं बल्कि कमर में बांधना चाहिए। रमन सिंह के ट्वीट करने पर भी बात करते हुए उन्होंने कहा कि रमन सिहं खाली बैठे हुए हैं और ट्वीट करते हैं। दिल्ली वाले उन्हें कोई काम नहीं देते हैं और न ही किसी राज्य के चुनाव में भेजते हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023