Raipur | CM भूपेश बघेल दिल्ली हुए रवाना, प्रियंका गांधी के अलावा इन तीन केन्द्रीय मंत्रियों से होगी अहम चर्चा

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दो दिवसीय दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इन दो दिनों में वह काफी व्यस्त रहेंगे। वे राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से तो मुलाकात करेंगे, उनके साथ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी होंगे। प्रियंका गांधी से वह प्रदेश के राजनीति के साथ-साथ अहम मसलों पर चर्चा कर सकते हैं।

एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि दिल्ली में वह तीन केन्दीय मंत्रियों और अन्य नेतााओं से मुलाकात करने वाले हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल और सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर वह राज्य से संबंधित कुछ मांग रख सकते हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023