Pendra | कांग्रेस जिलाध्यक्ष के भतीजे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर लात-घूंसों से की पिटाई, जानिए पूरा मामला

पेंड्रा: जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के भतीजे रवि प्रकाश गुप्ता पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट करने का आरोप लगा है। अपने चाचा की पहुंच और धौंस दिखाते हुए महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जमकर पीटा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है और मरवाही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामला मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी गांव है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है लेकिन पुलिस ने अभी आरोपी के खिलाफ ये धारा नहीं जोड़ी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह आंगनबाड़ी भवन में दलिया वितरण की व्यवस्था में बिजी थी तभी आरोपी रवि प्रकाश गुप्ता आंगनबाड़ी में आया और उसके साथ जबदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पीड़िता ने बताया कि आंगनबाड़ी में तीन लोग और मौजूद थे। आरोपी का जब मन नहीं भरा तो उसने पीड़िता को कुर्सी से पटक दिया और उसका बैग भी फाड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि रवि प्रकाश उसे कई दिनों से टाॅर्चर कर रहा है। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास की धारा नहीं जोड़ी है जिस पर पीड़िता आला अधिकारी से शिकायत करने की बात कर रही है।

जब इस संबंध में मनोज गुप्ता से बात की गयी तो उन्होंने रवि प्रकाश गुप्ता को ही पहचानने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के बड़े भाई राजेंद्र गुप्ता का बेटा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023