RAIPUR | कांग्रेस विधायक के फर्जी डिग्री बनाने का हुआ खुलासा, डीसीए की बनवाई डिग्री, खुद किया पूरे कांड का पर्दाफाश, जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर: मनेन्द्रगढ़ से कांग्रेस के विधायक डाॅ विनय जायसवाल के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का खुलासा हुआ है। ये खुलासा खुद विधायक ने ही किया है। आपको बता दें कि पेशे से आंखों के डाॅक्टर विनय जायसवाल ने फर्जी प्रमाण पत्र किसी खास उददेश्य से बनवाया है।

दरअसल विधायक को पता चला कि मध्यप्रदेश में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का खेल हो रहा है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण से पर्दा उठाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वालों से संपर्क किया और डीसीए यानी डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन का फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का ठेका दिया। दलाल ने भी उन्हें सर्वपल्ली राधाकृष्णन विश्वविद्यालय भोपाल के नाम पर डीसीए का प्रमाण पत्र दे दिया।

जिसके बाद प्रूफ के साथ विधायक ने पूरे मामले की शिकायत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से कई महीने पहले की पर अभी तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डाॅ विनय ने बताया कि दलाल ने प्रमाण पत्र के बदले उनसे 1.50 लाख रुपए फर्जी डिग्री के लिए मांगे। अब इस मामले में यूजीसी से भी शिकायत करने की तैयारी चल रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023