Bilaspur | जुआ खेलने के दौरान पैसों को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू मारकर की हत्या, पति के साथ अवैध संबंध होने का भी था शक

बिलासपुर: बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैसों को लेकर हुई मामूली सी बहस में युवक ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी के साथ उस युवक के अवैध संबंध होने की भी शंका करता था। दीपावली की रात जब दोनों जुआ खेल रहे थे तो पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ और आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था जिसे पुलिस ने 12 घंटे बाद हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार धौराभाठा गांव में रहने वाले अरविंद घृतलहरे उर्फ सोनू और घनश्याम अंचल (24) जुआ खे रहे थे। घनश्याम ने पहले भी अरविंद से कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसे अरविंद ने वापस लौटाने कहा। जिस पर घनश्याम आनाकानी करने लगा और उन दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी। अरविंद को इस बात पर गुस्सा आया और उसने चाकू से घनश्याम पर हमला कर दिया। चाकू लगने से घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की और अगले दिन दोपहर को वह गांव मंे ही पकड़ा गया। अरविंद ने बताया कि वह घनश्याम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध होने का भी शक करता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023