CORONA UPDATE | ITBP के 17 जवान मिले कोरोना पाॅजीटिव, 1 जवान के संक्रमित होने के बाद लिया गया था सैम्पल, सभी की ट्रैवल हिस्ट्री

मानपुर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रफृतार को कम करने के लिए लाॅकडाउन किया गया है, बावजूद इसके कोरोना के बढ़ने की गति कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार 17 जवानों के संक्रमित मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। ये सभी जवान राजनांदगांव जिले के मोहला मानपुर के कोहका थाने में तैनात थे।

आपको बता दें कि इसी थाने के 1 जवान की रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद 18 जवान संक्रमित मिले हैं। आपको बता दें कि कोहका थाना महाराष्ट्र सीमा पर है। 1 जवान के संक्रमित मिलने के बाद सभी जवानों के सैम्पल लिए गए थे, रिपोर्ट में 17 आईबीपी के जवानों के रिपोर्ट पाॅजीटिव आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी दूसरे राज्यों से आए हुए हैं क्योंकि हाल ही में जवानों का एक्सचेंज हुआ था।

इसके अलावा भर्रीटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिला स्वास्थकर्मी की भी रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी है। वर्तमान में महिला ब्लॉक मुख्यालय के अस्पताल में अटैच थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023