CRIME | पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह, पहले मां के साथ मिलकर खूब की पिटाई, बेसुध होने पर पंखे से लटका दिया

भिलाई: बहन ने जब भाई को ससुराल में अपने उपर हो रहे अत्याचार के बारे में बताया तो भाई का दिल पसीज गया। वह बहन को लेने उसके ससुराल पहुंचा ही था कि उसे बहन के मौत की खबर मिली। ससुरालवालों ने कहा कि बीमारी से मौत हुई लेकिन भाई ने पुलिस में सूचना दी और महिला के मौत का रहस्य खुला।

आए दिन होती थी पति-पत्नी में लड़ाई

मामला मचांदूर के ग्राम खोपली का है, जहां लोकेश्वरी साहू की शादी खुमान साहू से करीब 8 साल पहले हुई थी। पर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। पति-पत्नी के बीच 26 जुलाई को भी झगड़ा हुआ था। खुमान अपनी पति पर शक करता था। झगड़े के दौरान उसे बुरी तरह से पीटा गया। झगड़े के बाद उसे खुमान ने बुरी तरह से पीटा था। इस बाबत लोकेश्वरी ने अपने भाई को फोन लगाकर ससुराल से ले जाने की बात कही। जब वह मंगलवार को बहन को लेने पहुंचा तो सास और पति उसके क्रियाकर्म पर जुटे थे। भाई योगेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

पहले पीटा फिर पंखे से लटका दिया

मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के गले में निशान देखकर शक हुआ तो उन्होंने कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें खुमान और उसकी मां रोहिणी साहू ने लोकेश्वरी को पीटा और बेसुध होने पर पंखे से लटका दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गयी। खुमान साहू ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद अपने परिचित पुरेंद्र वर्मा को फोन लगाया और लोकेश्वरी की आत्महत्या करने की बात बतायी। इस पर पुरेंद्र और एक अन्य नवीन चंद्राकर घर जाकर फंदे में प्रयुक्त तौलिया और हंसिए को गांव के बाहर छुपा दिए। पुलिस ने खुमान सिंह, रोहिणी साहू सहित अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023