SUKMA | CRPF जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, कारण जानने में जुटी पुलिस

सुकमा: सुबह एक सीआरपीएफ के जवान ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान का नाम रोहित कमलकांता है। वह मूलतः ओडिशा का रहने वाला था। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तब तक उसकी डेथ हो चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार मामला तड़के सुबह का है। कललकांता सीआरपीएफ की बटालियन 223 में तैनात था। कैंप में ही उसने अपने आप को गोली मार ली। सुकमा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है। जवान ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारण जानने में पुलिस जुटी हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023