Dhamtari | दोस्तों के बीच हुआ विवाद, एक दोस्त की हत्या कर नहर में फेंकी लाश, पढ़िए क्या है पूरा मामला

धमतरी: कन्हार गांव के नहर में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की पहचान भपूेन्द्र साहू के रूप में की है। युवक की हत्या के आरोप में उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात मृतक अपने तीन दोस्तों के साथ नहर पहुंचा था। वहां सभी ने जमकर शराब पार्टी की। इस बीच भूपेन्द्र का किसी बात को लेकर अपने दोस्तों के विवाद हो गया। तीनों ने मिलकर भूपेन्द्र को खूब मारा और सामने रखे पत्थर से भूपेन्द्र पर वार कर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को नहर में फेंका और फरार हो गए। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद तीनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023