‘महाभारत’ में ‘भीम’ का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर प्रवीण कुमार का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली:  हिंदी सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर निकलकर सामने आई है। बीआर चोपड़ा के पौराणिक शो ‘महाभारत’ में ‘भीभ’ का किरदान निभाने वाले मशहूर एक्टर प्रवीण कुमार का निधन हो गया। उन्होंने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

महाभारत’ में उनके कोस्टार रहे गजेंद्र चौहान ने ट्वीट कर निधन की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आज सुबह ही एक और दुःखद समाचार मिला। मेरा महाभारत का भाई प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पे चला गया। विश्वास नही हो रहा। पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। ओम शांति ओम शांति ओम शांति..

अभिनेता प्रवीण कुमार ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के साथ साथ प्रवीण कुमार स्पोर्ट्स भी खूब एक्टिव रहते थे। वह एशियाई खेलों में चार मेडल (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीत चुके थे। इतना ही नहीं प्रवीण कुमार दो बार ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उम्दा प्रदर्शन के कारण प्रवीण कुमार को BSF में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी कर देश सेवा भी किया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023