Raipur | दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

रायपुर: एक फिर एक लड़की दहेज प्रताड़ना की भेंट चढ गई। लाखों का दहेज देने के बाद भी जब ससुरवालों ने नवविवाहिता को तंग किया तो आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका का दो माह का बच्चा भी है। मायके पक्ष ने बेटी के देहांत के बाद ससुरालवालों पर केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी पूरा मामला टिकारापारा थाना क्षेत्र का है। मध्यप्रदेश के अनूपपूर में रहने वाली शालिनी की शादी 24 नवंबर 2019 को टिकरापारा निवासी ट्रांसपोर्टर निमेश त्रिपाठी से हुई थी। शादी के पहले निमेश के घरवालों ने लाखों रूपयों का दहेज मांगा था। युवती के परिजनों ने 10 लाख रूपये उधार लेकर दिए थे। शादी होने के बाद भी निमेश के घरवाले शालिनी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। वे उससे मारपीट भी करते थे।

बताया जा रहा है कि 7 नवंबर को भी दहेज कम लाने की बात कहकर ससुर, सास और पति ने शालिनी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद शालिनी ने अपने कमरे में जानकर फांसी लगा ली। शालिनी की मौत के बाद मायके पक्ष ने निमेश त्रिपाठी, उसके पिता और मां के खिलाफ टिकारापारा थाने में दहेज प्रताड़ना का आरोप दर्ज कराया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ 304बी, आईपीसी,34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार भी किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023