RAIPUR | फिल्मकार अशोक चंद्राकर का निधन, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत, छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

रायपुर: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त शोक की लहर दौड़ रही है। फिल्म निर्माता अशोक चंद्राकर का निधन हो गया है। वे अपने गांव में खेत की ओर गए थे और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन से संस्कृति कर्मियों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाना है।

अशोक चंद्राकर के रिश्तेदार और भाजपा नेता आशु चंद्रवंशी ने बताया, बुधवार को अशोक चंद्राकर अपने गांव मुजगहन में थे। वह घर से लगे हुए खेत में गए थे। अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी और चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। आशु चंद्रवंशी ने बताया कि अशोक चंद्राकर का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके गांव मुजगहन में दोपहर 12 बजे किया जाना है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि लोक संस्कृति के अध्येता और फिल्मकार अशोक चंद्राकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। बता दें अशोक चंद्राकर छत्तीसगढ़ फिल्म ‘गांजे की कली’ के निर्माता थे। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम की कहानी पर आधारित थी। स्त्री विमर्श पर आधारित इस फिल्म को छत्तीसगढ़ी फिल्मों में एक खास मुकाम हासिल है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023