वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं बजट, कहा- पीएम गति शक्ति से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, 100 साल के लिए ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पेश होने वाले इस बजट से आम आदमी को काफी उम्मीदें हैं। इस बजट में इनकम टैक्स की सीमा में छूट बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम गति शक्ति से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। 100 साल के लिए ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

कोरोना संकट के बीच हमारे टीकाकरण अभियान की गति ने बहुत मदद की है। मुझे विश्वास है कि ‘सबका प्रयास’ के साथ हम मजबूत विकास आगे भी जारी रखेंगे।

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा की यह विकास दर  बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023