RAIPUR | दर्दनाक हड़से में पांच महिलाओं की मौत, मेला जा रही कार डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर की हालत गंभीर

रायपुर: राजधानी में आज सुबह दर्दनाक हड़से में पांच महिलाओं की मौत हो गई है। मृतक सभी महिलाएं मेले में शामिल होने के लिए भिलाई से राजिम जा रही थी। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह की है। भिलाई के सुभाष नगर से एक परिवार जाइलो कार से राजिम पुन्नी मेला में शामिल होने तड़के सुबह निकले हुए थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर अभनपुर केन्द्री के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर ही पांच महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही डॉयवर को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में सुचिता साहू 65 वर्ष, काजल 60 वर्ष, सविता दास 65, रीना चौधरी 75 वर्ष, रीना दास 75 वर्ष शामिल है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023