Raipur | पूर्व पार्षद पर नशे का सामान बेचने वाली औरतों ने किया हमला, आंखों में डाल दिया मिर्च पावडर, 5 महिलाएं हिरासत में

रायपुर: पूर्व पार्षद राजेश सिंह ठाकुर और उनके बेटे पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। घटना शनिवार देर रात की है। महिलाओं ने राजेश और उसके बेटे पर मिर्च पावडर डाला और पथराव किया। इस हमले के विरोध में पार्षद पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में 5 महिलाओं को गिरफतार किया है, 2 पुरूष साथी अभी भी फरार हैं।

पूर्व पार्षद ने अपनी शिकायत में बताया है कि कार्यालय के पास फरीद, शकीला, मुसू और बाबू गांजे और नशे के पाउडर को लेकर एक दूसरे से लड़ रहे थे। काफी शोर-गुल हो रहा था इसलिए मैंने सभी को वहां से हटने और झगड़ा बंद करने को कहा। इस बात पर महिलाएं और साथी गुस्से में आ गए और सभी ने मिलकर पथराव शुरू कर दिए। पार्षद के बेटे चंद्रमोहन को इस बात का पता चला तो वह घटनास्थल पर पहुंचा तो महिलाओं ने उस पर भी पथराव शुरू कर दिया।

पार्षद के साथ आम लोग भी इस घटना के विरोध में उतर गए। सभी ने मिलकर पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। सभी ने नशे का कारोबार करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। पार्षद ने बताया कि महिलाएं अपराधी प्रवृत्ति की हैं और पहले भी जेल की हवा खा चुकी हैं।

पूरे रायपुर में इनका धंधा चलता है। इनका रैकेट इतना बेखौफ है कि एक महिला के पकड़े जाने पर दूर-दराज से कोई और औरत उसकी जगह आकर काम संभाल लेती है। इनके खिलाफ हमने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023