Raipur | GRP की टीम ने दो तस्करों को गांजा की बड़ी खेप के साथ पकड़ा, लाखों का गांजा उड़ीसा से लेकर जा रहे थे भोपाल

रायपुर: गांजा तस्करों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 22 किलो गांजा के साथ रेलवे की जीआरपी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी मूलतः भोपाल के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम करण गोंड और विक्की छाबड़िया बताया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि दो लोग स्टेशन परिसर में घूम रहे हैं और उनके पास गांजे की बड़ी खेप है। मुखबिर की सूचना पर जीआपी टीम ने घेर कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वे ओड़िशा से गांजा लेकर भोपाल जा रहे थे।

जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके बैग में 11 पैकेट में 22 किलो गांजा मिली। बरामद किये गांजे की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023