BILASPUR | एक माह पहले ही किया था प्रेम विवाह, फांसी लगाकर दे दी जान, पत्नी ने ही फंदा काटकर उतारा शव

बिलासपुर: लकड़ी मिल के स्टाफ क्वार्टर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने एक माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद वह लकड़ी के मिल में काम करने लगा था।

मिली जानकारी के अनुसार उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे हरीराम पटेल का टिंबर है, जहां तखतपरु में रहने वाले सतीश कुमार पटेल 7 फरवरी से काम कर रहा था। सतीश स्टाफ क्वाटर में अपनी पत्नी पूर्णिमा के साथ रहता था। रात में दोनों ने साथ खाना खाया और सो गए। सुबह सतीश उठा और चला गया। जब कुछ देर बाद पूर्णिमा उठी तो देखा बाजू के कमरे में सतीश में गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ है। पूर्णिमा ने उसे फंदे से उतारा और शोर मचाया।

उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पूर्णिमा ने बताया कि पहले सतीश और वह सिरगिट्‌टी स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं उन्हें प्रेम हुआ और उन्होंने भागकर रतनपुर में प्रेम विवाह कर लिया। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सतीश ने मरने से पहले अपने पिता संतराम को काॅल किया था। सतीश ने अपने पिता को बताया था कि वह बीमार है और उसे एक हजार रूपयों की जरूरत है। पिता ने पैसों की व्यवस्था करने की बात कही थी लेकिन तब तक सतीश ने आत्महत्या कर ली।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023