Ambikapur | स्वास्थ्य मंत्री ने सिंहदेव कहा- कार्यकर्तााओं में असंतोष से इनकार नहीं, अपनी सरकार होते हुए महत्व नहीं मिल रहा है

अंबिकापुर: सरगुजा प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे। वहां पहुंच सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं और नेताओं की समस्याओं सुनी और जल्द निवारण करने का आश्वासन भी दिया। मीडिया से बात करते हुए सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि अपनी सरकार होते हुए भी उन्हें महत्व नहीं मिल पा रहा है।

मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्तााओं में असंतोष का भाव है, इससे इनकार नहीं है। सभी गलतफहमियों को दूर करने के लिए बैठक आयोजित की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हमारे सामने आ रही समस्याओं का निराकरण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है।

आपको बता दें कि मंत्री बनने के बाद टीएस सिंहदेव व्यस्त हो गए हैं। कार्यकर्ता उनसे सीधे नहीं मिल पा रहे हैं। उनकी शिकायतें दूर करने के लिए जोन की बैठक की जा रही है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के असंतोष की बात से इनकार करना सच्चाई से इनकार करने की बात होगी, ऐसे में इसे बेहतर कैसे किया जा सकता है इस पर पहल की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023