JASHPUR | IAS अफसर ने जशपुर का वीडियो किया शेयर, कश्मीर जैसी बर्फबारी, वीडियो देख यकीन नहीं कर पाएंगे आप

जशपुर: प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई स्थानों पर बारिश हुई है तो कहीं ओले भी गिरे हैं। जशपुर की बात करें तो यहां कश्मीर जैसी बर्फबारी हुई है। खासतौर पर मनोरा गांव आपको कश्मीर की ही याद दिला देगा। चारो तरफ बर्फ की चादर बिछी हुई है। यहां बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है।

आईएएस अफसर प्रियंका शुक्ला ने मनोरा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिसमें उसने मनोरा बताया है कि मनोरा शब्द हिंदी के मनोरम से लिया गया है। उन्होंने बताया है कि छत्तीसगढ़ से उत्तरी क्षेत्र में पड़ता है। आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों ने दो-तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। बारिश और ओले को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने धान के सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। बगीचा, मनोरा क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव में बारिश हो रही है, जिसके चलते किसानों का फसलों नुकसान हुआ है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023