Raipur | तीन बेटी होने पर ससुराल वाले देते थे ताने, महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया

रायपुर: चाहे कितनी भी नारी सशक्तिकरण की बात क्यों न की जाए, आज भी बेटियों को केवल बोझ समझा जाता है। इसका एक उदाहरण आज आरंग में देखने को मिले, जहां महिला की तीन बेटियां होने पर ससुरालवालों के ताने सुनने मिलते थे। इन तानों से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मामला आरंग थाना के टुटेला गांव से सामने आ रहा है।

मृतिका का नाम उषा सेन बताया जा रहा है। वह अपने शराबी पति से भी परेशान थी, वह उसे शराब के नशे में मारता-पीटता भी था। लगातार तीन बेटियां होेने की वजह से सास, ससुर और ननद बेहद ताना मारती है। महिला इन बातों से बेहद परेशान थी और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों की शिकायत पर सास राजकुमारी सेन, ससुर कुमार सेन और ननद डिगेश्वरी सेन के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023