RAIPUR | धान खरीदी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- दाना-दाना खरीदने का वादा कांग्रेस का, पूरा करे भाजपा

रायपुर: धान खरीदी के मसले पर एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा है- “कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा। दाना-दाना खरीदने का वादा कांग्रेस का- पूरा करे भाजपा -₹2500 क्विंटल देने का वादा कांग्रेस का- पैसे दे केंद्र सरकार, -बार-बार बयान बदलकर भ्रमित कर रहे हैं मुख्यमंत्री- गुमराह कर रही है भाजपा, सीएम हैं भपूेश बघेल और केंद्र से बात करे डॉ रमन।”

आपको बता दें कि एससीआई द्वारा चावल नहीं उठाया जा रहा है जिससे कस्टम मीलिंग और एमएसपी पर राज्य में धान खरीदी पर असल पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार ने वादों को याद दिलाते हुए भाजपा लगातार धान खरीदी को मुददा बना रही है। कांग्रेस इस मसले पर केन्द्र सरकार पर आरोप मढ रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि भाजपा सांसदों और विधायकों को किसान हित के लिए केन्द्र सरकार से बात करनी चाहिए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023