GANG RAPE | निर्भया कांड जैसी वारदात, 50 साल की महिला से सामूहिक बलात्कार, प्राइवेट पार्ट में डाला गया राॅड, फेफड़े में भी गहरे जख्म

बदायूं: निर्भया कांड की यादें एक बार फिर ताजा हो गयी है। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक आंगनबाड़ी सहायिका के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी गयी है। 50 साल की महिला का पोस्टमार्टम के बाद पता चला की उसके शरीर पर गंभीर चोटें हैं। पीड़ि परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है। मामला उघैती थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला है कि महिला की प्राइवेट पार्ट में राॅड डाला गया। बाई पसली और बाएं पैर और बाएं फेफड़े पर भी वजनदार चीज स हमला किया गया है। पीड़ित परिवार ने बताया महिला प्रतिदिन गांव के नजदीक मंदिर में पूजा करने जाती थी। रविवार को भी वह पूजा के लिए गई थी। यहां मंदिर के पुजारी, उनके एक चेले और ड्राइवर ने महिला से दुष्कर्म किया और इसके बाद हत्या कर दी। देर रात पुजारी अपनी जीप से आया और दरवाजे पर महिला का शव फेंककर चला गया।

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर एफआईआर न लिखने का आरोप लगाया। घटना के 18 घंटे बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023