INTERNATIONAL YOGA DAY | बीजेपी कार्यालय में मनाया गया योग दिवस, कार्यकर्ताओं से की ये अपील

मुंगेली  : आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर विश्व योग दिवस पर पूरे देश की जनता ने घरों पर योग किया। इसी क्रम में mungeliमुंगेली भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भी योग किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम सूक्ष्म व्यायाम किया गया इसके पश्चात सूर्य नमस्कार, फिर योग के प्राणायाम किया गया जिसमें भस्त्रिका, कपाल भारती, अनुलोम विलोम, उदगीत आदि प्रमुख हैं।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सदैव योग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि- योग को अपने घर परिवार में भोजन पानी की तरह अनिवार्य कर देना चाहिए। हम कई कार्य अपनों और दूसरों के लिए करते हैं परंतु योग ऐसा कार्य है, जो स्वयं के लिए किया जाता है। योग गुरु बाबा रामदेव ने ध्येय वाक्य दिया है ‘करो योग रहो निरोग।’ ‘योग करने से होगा।’ अतः सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि रोज योग करें।

योगाभ्यास मुंगेली नगर मण्डल सहित, मुंगेली ग्रामीण मण्डल, सेतगंगा मण्डल, जरहागाँव मण्डल, लोरमी उत्तर मण्डल, गोंड़ खामही मण्डल, देवरहट मण्डल, पथरिया मण्डल, सरगांव मण्डल में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखते हुए योग किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ठाकुर, जिला मीडिया व आईटी सेल प्रभारी सुनील पाठक, नगर भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, महामंत्री मुकेश रोहरा, रामशरण यादव, महेंद्र पारख, सुनील चोपड़ा, लुनिया और मौली श्री पाठक ने योग किया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023